सलीम रिज़वी को AIMIM ने बनाया उधम सिंह नगर का जिला अध्यक्ष, नियुक्ति पत्र जारी
AIMIM ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने सलीम रिज़वी को उधम सिंह नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। AIMIM के प्रदेश सचिव मोहम्मद आज़म की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में सलीम रिज़वी को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी गई है। नियुक्ति के साथ उनसे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति पत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई है।#AIMIM #SalimRizvi #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #VoiceOfBharat