
#राष्ट्रीय खेल दिवस के पर 28 व 29 अगस्त को होंगी #जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
#नई टिहरी। #राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से #जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर #द्वारा 28 एवं 29 अगस्त 2026 को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ओपन बालक वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता का आयोजन बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जाएगा। #ओपन बालक वर्ग सिंगल्स/डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल, #जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में होगी। #जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता #श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती में, जबकि #ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता भी #श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा #जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन #श्री ओंकारानंद स्कूल, मुनिकीरेती में किया जाएगा।
#जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी के लिए
#सनन्त कुमार, क्रीड़ा प्रशिक्षक हॉकी 7895541511
#अमित प्रजापति, क्रीड़ा प्रशिक्षक बैडमिंटन 8979491076 #वहीद अहमद, क्रीड़ा प्रशिक्षक बास्केटबॉल 9456130071 #यजुवेन्द्र चौहान, क्रीड़ा प्रशिक्षक सॉफ्टबॉल 9568022304
#अर्जुन प्रसाद, क्रीड़ा प्रशिक्षक हैंडबॉल 9897154775
से संपर्क किया जा सकता है।
#जिला क्रीड़ाधिकारी #दीपक रावत ने जनपद के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।