चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
रानीगंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 317(5), 318(4)/3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR11DL 5119 बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद एकलाख (35 वर्ष), पिता इलियास, निवासी फरीकिया वार्ड संख्या-14, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है।
Purnea East, Purnia | Oct 2, 2026