
सिरसा से लापता युवक का श1व राजस्थान कनाल से मिला:3 दिन पहले घर से निकाला, लखूवाली हेड से मिली थी सूचना....
सिरसा जिले के गांव सकता खेड़ा ढाणी से 12 जुलाई की रात से लापता एक युवक का शव राजस्थान कनाल के लखूवाली हेड के पास मिला है। सूचना मिलने पर चौटाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को उपमंडल अस्पताल डबवाली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय बलजीत सिंह उर्फ अमानी के रूप में हुई है, जो गांव सकता खेड़ा ढाणी निवासी त्रिलोक सिंह के पुत्र थे। मृतक के चाचा गुरदित्ता सिंह ने पुलिस को बताया कि बलजीत सिंह 12 जुलाई की रात करीब 9 बजे अपनी काले रंग की होंडा बाइक पर घर से निकला था। मृतक बलजीत अविवाहित था।
देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद चौटाला पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस बलजीत की तलाश में जुटी रही और राजकनाल में गोताखोर बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया।
राजकनाल हेड पर शव की मिली सूचना
इसके बाद पुलिस को राजस्थान कनाल के लखूवाली हेड के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान बलजीत सिंह उर्फ अमानी के तौर पर की। इस खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
चौकी प्रभारी बोले- शव परिजनों को सौंपा
चौटाला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी (आईओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा गुरदित्ता सिंह के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत (इनक्वेस्ट) की कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
#sirsa #breaking #takkartoday #viral #haryana #canal #nahar #breaking
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026