⏩मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए ट्रेन 8 अक्टूबर को रवाना होगी
⏩आवेदन 23 सितंबर तक आमंत्रित
⏩ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी के लिए स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर को रवाना होगी । जिले के लिए आवंटित तीर्थ यात्रियों की संख्या 150 है। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक प्राप्त किए जाएगे। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते है ।
⏩कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, (महिलाओ के लिए दो वर्ष की छूट) तथा जो आयकर दाता नही है, को प्रदेश के भीतर एवं बाहर स्थित विभिन्न अधिसूचित तीर्थ स्थलो की यात्रा कराए जाने का प्रावधान है । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के प्रावधानों के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जो अकेले यात्रा करने के लिए आवेदन करते है उन्हे एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी।