Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

#पीलीभीत : सनातन धर्म के यशस्वी धर्माचार्य और ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु #शंकराचार्य_स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बुधवार को पीलीभीत की पावन धरती पर ऐतिहासिक आगमन होने जा रहा है। पूज्य पाद शंकराचार्य जी के इस जनपद आगमन को लेकर पूरे जिले के सनातन प्रेमियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। पूज्य स्वामी जी का काफिला पूरनपुर से माधोटांडा रोड होते हुए जिला मुख्यालय की ओर प्रवेश करेगा। ​इस परम सौभाग्य के अवसर पर हिंदू महासभा पीलीभीत द्वारा जगद्गुरु के भव्य स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे हिंदू महासभा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौहनिया चौराहे (चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज के समीप) पर एकत्र होंगे। यहाँ सनातन धर्म के सर्वोच्च सेनापति जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के आगमन पर ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच भव्य पुष्प वर्षा कर उनका नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा। #पीलीभीत #Pilibhitnews #pilibhit #UPPolice #pilibhit_tiger_reserve

Pilibhit, Pilibhit | Jun 30, 2026