
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कि प्रगति कि समीक्षात्म बैठक उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक के साथ की गई।
बैठक में निम्न निदेश दिए गए -
WPU निर्माण एवं उपयोग-
समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी 28 पंचायत में जमीन विवाद जगह के अभाव में wpu निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका है. विवाद को सुलझाकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. 18 पंचायत में निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे 7 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
जहाँ पर अभी भी जगह के निर्माण आरंभ नहीं हुआ है वहां पर विभाग से निर्देश प्राप्त हुआ है कि 2 लाख स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं 50000/- 15th Finance / मनरेगा के अभिशरण से मिनी WPU का निर्माण कराया जा सकता है.
निर्मित अपशिष्ट पर संस्करण इकाई को क्रियाशील रखने के लिए निर्देश दिया गया.
ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा क्रियाशीलता समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अभी भी 35 ई रिक्शा जो की तकनीकी रूप से खराब है उसे मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया गया, साथ ही 262 वार्डों में पेडल रिक्शा खराब रहने के कारण घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई, सभी पेडल रिक्शा को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया. सामुदायिक स्वच्छता परिसर की क्रियाशीलता- समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 34 स्वच्छता परिसर अक्रियाशील है जिसे क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया. यह भी कहा गया कि यदि क्षेत्र भर्मण में पाया गया कि स्वच्छता परिसर में भूसा या अन्य पदार्थ रखा गया है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी.
ग्राम पंचायत को भेजे गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र समीक्षा के क्रम में निदेश दिया
गया कि जिस ग्राम पंचायत से उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है उसे एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराकर भेज दे. जानकारी दी गई है कि 242 ग्राम पंचायत को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय के लिए राशि july 2026 तक उपलब्ध करा दी गई है.
शौचालय निर्माण एवं भुगतान -
निर्मित शौचालय का Geotagg, Pyee creation एवं भुगतान में सिथिलता वाले प्रखंड पर कार्रवाई का निदेश दिया गया. साथ ही महादलित परिवार में शौचालय निर्माण हेतु विभागीय निदेशानुसार जीविका DPM/BPM से समन्वय कर लाभुक को लोन देने के लिए भी निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभीकरण के निदेशक एवं जिला समन्वयक, जिला सलाहकार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar