पटना से लौटते ही जनता दरबार में जुटे विधायक तौसीफ आलम, सुनीं लोगों की समस्याएं
बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने पटना से लौटते ही अपने निजी आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही और क्षेत्र के विकास व जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।