
नगर निगम पंचकूला ने प्रॉपर्टी मालिकों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 75% ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की
16 जुलाई से 31 अगस्त तक विभिन्न वार्डों और सेक्टरों में लगाए जाएंगे प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा एवं सुधार कैंप- आयुक्त विनय कुमार
कैंपों में सेल्फ-सर्टिफिकेशन, रिकॉर्ड सुधार, स्वामित्व विवरण अपडेट और टैक्स भुगतान में मिलेगी सहायता
बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए समय पर प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान जरूरी; डिफॉल्टरों पर हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट, 1994 के तहत हो सकती है रिकवरी कार्रवाई
पंचकूला, 15 जुलाई: नगर निगम, पंचकूला ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों से वर्ष 2010–11 से 2024–25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 75 प्रतिशत ब्याज की एकमुश्त छूट का लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को 31 अगस्त, 2026 तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना होगा।
पंचकूला नगर निगम के आयुक्त श्री विनय कुमार ने बताया कि जिन आवासीय, व्यावसायिक तथा अन्य संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, उनके मालिक 'प्रॉपर्टी टैक्स ड्यूज़ पेमेंट एंड नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल' पर अपनी संपत्ति का सेल्फ-सर्टिफिकेशन पूरा कर 31 अगस्त, 2026 तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए नगर निगम , पंचकूला ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान विभिन्न वार्डों और सेक्टरों में 'प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा एवं संशोधन शिविर' आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों में नागरिकों को प्रॉपर्टी विवरण के सेल्फ-सर्टिफिकेशन, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड में संशोधन, स्वामित्व संबंधी विवरण एवं मोबाइल नंबर अपडेट कराने, बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का सत्यापन तथा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में सहायता प्रदान की जाएगी। शिविरों में नगर निगम के अधिकारी एवं प्रॉपर्टी टैक्स स्टाफ़ नागरिकों को सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
श्री विनय कुमार ने 16 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित किए जाने वाले वार्डवार प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा एवं संशोधन शिविरों की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर 16 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी-6; 17 जुलाई को सीएफसी, कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी-5; 20 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-9; 21 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-10; 22 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-15; 23 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17; 24 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19; 27 जुलाई को एमसी कार्यालय, सेक्टर-12ए; 28 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-11; 29 जुलाई को न्यू कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-21 (III) तथा 30 जुलाई को देवीनगर धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सुविधा कैंप 3 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20; 4 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20; 5 अगस्त को धर्मशाला, गांव चंडीकोटला; 6 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-23; 7 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-25; 10 अगस्त को सीएफसी, सेक्टर-26; 11 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-28; 12 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव रामगढ़; 13 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव मनक्या; 14 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव डबकौरी; 17 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव कोट; 18 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव खटोली तथा 19 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, अलीपुर टाउन में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी-6 और एमसी कार्यालय, सेक्टर-12ए; 21 अगस्त को सीएफसी, कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी-5 और कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-11; 24 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-9 और न्यू कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-21 (III); 25 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-10 और कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20; 26 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-15 और कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20; 27 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17 और धर्मशाला, गांव चंडीकोटला; 28 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19 और कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-25; 29 अगस्त को सीएफसी, सेक्टर-26 और कम्युनिटी सेंटर, गांव रामगढ़; 30 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, गांव खतौली और कम्युनिटी सेंटर, गांव अलीपुर टाउन; तथा 31 अगस्त को सीएफसी, कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी-5, एमसी कार्यालय, सेक्टर-4 और सीएफसी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-26 में सुविधा कैंप आयोजित किए जाएंगे।
आयुक्त ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स का समय पर भुगतान पंचकूला में बेहतर सड़कों, स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक सेवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि जो प्रॉपर्टी मालिक निर्धारित समय सीमा के भीतर इस योजना का लाभ नहीं उठाते हैं, उनके विरुद्ध हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट, 1994 के प्रावधानों के तहत रिकवरी की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, नियमानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia