श्री गणेश जी की शोभायात्रा - यातायात व्यवस्था🚦
श्री गणेश जी की शोभायात्रा के अवसर पर यातायात पुलिस जयपुर द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा हेतु विशेष यातायात व्यवस्थाएँ की गई हैं।
📍शोभायात्रा मार्ग एवं यातायात डायवर्जन की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें।
🚫 निर्धारित नो-व्हीकल जोन में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
🚗 परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
आपका सहयोग ही सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित जयपुर की पहचान है।
यातायात नियमों का पालन करें और शोभायात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने में सहयोग करें।
यातायात पुलिस जयपुर आमजन से अपील करती है की समानांतर मार्गों का प्रयोग करें।