Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

"हर खेत तक पहुंचेगा पानी, हरोली में शुरू होगी हाईटेक सिंचाई योजना" "हरोली के किसानों को बड़ी सौगात, हाईटेक सिंचाई परियोजना जल्द होगी शुरू" ऊना,ब्यूरो रिपोर्ट पंचायत और नगर निकाय चुनावों के चलते लंबित पड़ी सिंचाई योजनाओं को आचार संहिता हटते ही धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग ऊना ने कमांड एरिया डेवलपमेंट और जल प्रबंधन आधुनिकीकरण उप योजना को जमीन पर उतारने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 97.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना की टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता हटते ही शुरू हो गई।केंद्र सरकार की कमांड एरिया डेवलपमेंट और जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण उप योजना को प्रदेश के हरोली उपमंडल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। वर्तमान में उपमंडल हरोली में सिंचाई क्षमता करीब 75 प्रतिशत तक सीमित है और 4,889 हेक्टेयर में से केवल 3,839 हेक्टेयर क्षेत्र तक ही प्रभावी सिंचाई पहुंच पा रही है। इस परियोजना के शुरू होने से हरोली उपमंडल के 62 गांवों की 4,889 हेक्टेयर कृषि भूमि को आधुनिक सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में पुरानी फ्लड इरिगेशन प्रणाली के कारण पानी की भारी बर्बादी हो रही है।इस परियोजना के तहत 1,010 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, एससीएडीए और आईओटी आधारित ऑटोमेशन सिस्टम, सोलर पंपिंग और स्टोरेज टैंक स्थापित किए जाएंगे। योजना लागू होने के बाद पाइपलाइन नेटवर्क और ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए करीब 30 प्रतिशत पानी की बचत होगी।

Morang, Kinnaur | Jun 2, 2026

MORE NEWS