⏩जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह कार्यक्रम 30 जून को
⏩जिला स्तरीय कार्यक्रम सगरा मंदिर उमरिया में
उमरिया 29 जून । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 19 मार्च से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून 2026 को होगा। राज्य शासन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची अनुसार जिला मुख्यालय उमरिया के सगरा मंदिर में आयोजित जल गंगा संवर्धन का समापन समारोह विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह की अध्यक्षता में 30 जून को सायं 5 बजे से आयोजित किया गया है।
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जिले के प्रबुध्द नागरिकों, समाजसेवियो, जिला प्रमुख अधिकारियों से अपेक्षा की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#उमरिया
#umaria