थाना सरायलखंसी साइबर पुलिस टीम द्वारा फ्रॉड हुए 9065-/ रुपये पीडित को वापस कराया गया–
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाने पर साइबर टीम द्वारा थाना साइबर पोर्टल पर आवेदक रामनाथ यादव पुत्र-पुरुषोत्तम यादव रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के साथ यूपीआई के माध्यम से आवेदक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके फ्राड किया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा समय रहते साइबर कम्प्लेन की शिकायत की गयी । उक्त शिकायत के आधार पर थाना सरायलखंसी में नियुक्त साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पीड़ित के खाते से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 9065-/ रुपये वापस कराया गया।