Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत 'वो शाम'। निर्माण कार्य के साथ वर्षों से संजोया था गायकी का सपना, अब यूट्यूब पर हुआ साकार। बिहार से रोजगार की तलाश में कुल्लू आए योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि ने शेर सिंह कौशल के संगीत निर्देशन में शुरू किया नया सफर। Kullu Times जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी में पिछले करीब 30 वर्षों से सीमेंट मिस्त्री और भवन निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि ने अब संगीत की दुनिया में भी कदम रख दिया है। उनका पहला हिन्दी रोमांटिक गीत "वो शाम" 26 जुलाई 2026 को संगीतकार शेर सिंह कौशल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और अब तक इसे 1,250 से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 113 से अधिक लोगों ने इसे पसंद भी किया है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि करीब तीन दशक पहले रोजगार की तलाश में कुल्लू की तीर्थन घाटी आए थे। यहां उन्होंने सीमेंट मिस्त्री के रूप में काम शुरू किया। बाद में उन्होंने और उनके भाई साजन यादव ने स्थानीय युवतियों से विवाह कर यहीं अपना स्थायी घर बसा लिया। दोनों भाइयों ने तीर्थन घाटी सहित पूरे बंजार क्षेत्र में अनेक मकानों और भवनों के निर्माण में अपने हुनर की छाप छोड़ी है। वर्तमान में दोनों भाई अपनी टीम के साथ निजी ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं। योगेन्द्र कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के काम के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही गायन का शौक रहा है। लंबे समय से मन में एक गीत रिकॉर्ड कराने की इच्छा थी, जिसे अब पूरा करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि यदि श्रोताओं का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में भी वे अपने लिखे हुए नए हिन्दी गीत रिकॉर्ड कर लोगों के बीच लेकर आएंगे। रवि ने यह भी बताया कि उनकी बेटी का चयन वन विभाग में वन मित्र के रूप में हुआ है और वह वर्तमान में अपनी सरकारी सेवाएं दे रही है। गीत "वो शाम" में योगेन्द्र कुमार (रवि) ने अपनी आवाज़ दी है। गीत का संगीत एवं कंपोजिशन शेर सिंह कौशल ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल भी रवि ने स्वयं लिखे हैं। वीडियो में हंस राज ने पुरुष मॉडल तथा पलवी ने महिला मॉडल की भूमिका निभाई है। वीडियो का निर्माण एस. पी. सिंह (ग्रीन हिल स्टूडियो) द्वारा किया गया है। मधुर संगीत और भावपूर्ण बोलों से सजा यह रोमांटिक गीत संगीत प्रेमियों को पसंद आ रहा है। गीत की पूरी टीम ने सभी दर्शकों से इसे देखने, पसंद करने, साझा करने और अपने सुझाव देने की अपील की है।

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

MORE NEWS

#kullu पहले जगह दो, फिर हटाओ’— नगर परिषद की कार्रवाई पर भड़के रेहड़ी-फड़ी संचालक,
कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई, यातायात सुचारु रखने को चला नगर परिषद का अभियान ,कारोबारियों ने किया विरोध

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap DC Kullu D R Thakur Kullu

#kullu पहले जगह दो, फिर हटाओ’— नगर परिषद की कार्रवाई पर भड़के रेहड़ी-फड़ी संचालक, कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई, यातायात सुचारु रखने को चला नगर परिषद का अभियान ,कारोबारियों ने किया विरोध देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap DC Kullu D R Thakur Kullu

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

#kullu IPS अभिषेक सेकर ने सँभाला SP कुल्लू का कार्यभार, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 
देंखे...........

Kullu Police 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu IPS अभिषेक सेकर ने सँभाला SP कुल्लू का कार्यभार, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, देंखे........... Kullu Police देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

आज दिनांक 06.08.2026 को श्री अभिषेक सेकर, IPS ने पुलिस अधीक्षक, जिला कुल्लू के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
जिला पुलिस कुल्लू परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ।
💐 Welcome to Kullu, Sir.
#KulluPolice #HimachalPolice

आज दिनांक 06.08.2026 को श्री अभिषेक सेकर, IPS ने पुलिस अधीक्षक, जिला कुल्लू के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला पुलिस कुल्लू परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ। 💐 Welcome to Kullu, Sir. #KulluPolice #HimachalPolice

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026