पूर्णिया के 9 युवाओं ने BPSC में इतिहास रचा*
पूर्णिया जिले के नौ युवाओं ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अस्मित कुमार (बड़हरा कोठी) ने 158वीं रैंक प्राप्त कर DSP पद पर चयनित होकर सीमांचल का नाम रोशन किया। श्वेता कुमारी (बनमनखी) ने प्रथम प्रयास में ही 1265वीं रैंक से पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई।
निलेश कुमार (कसबा), अंशु आनंद (कस्बा-SDM), आर्यन कुमार (कसबा), अंजलि कुमारी (दोगछी), गिन्नी कुमारी (बनमनखी), आशिफ कमर (डगरवा) और दिलनवाज आलम (श्रीनगर) भी BPSC में चयनित हुए हैं।
Purnea East, Purnia | Jun 22, 2026