#बिहार की #हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद और कई कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तेज प्रताप का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे।
शिकायत के मुताबिक, सरकारी आवास की अलमारी से 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, चार ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, आईपैड, मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स गायब मिले। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि घटना वाली रात उनके पीए मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री फांदकर बाहर जाते हुए दो लोगों ने देखा था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अभी तक तेज प्रताप यादव के लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
#breakingnewswala #BiharNews #BNWTV