⏩मृदा परीक्षण के आधार पर ही करें उर्वरकों का उपयोग, जैविक खाद अपनाने की अपील
⏩खरीफ सीजन में फसलों का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को लंबे समय तक बनाए रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग, उमरिया ने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर ही रासायनिक उर्वरकों के उपयोग की अपील की है।
⏩उप संचालक कृषि ने बताया कि किसान नत्रजन (यूरिया), फॉस्फोरस एवं पोटाश जैसे रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग न करें। उर्वरकों की मात्रा का निर्धारण अपनी भूमि की मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार ही करें। इससे खेती की लागत कम होगी, फसल उत्पादन बेहतर होगा तथा मिट्टी की गुणवत्ता और संरचना भी सुरक्षित रहेगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minmpkrishi