#अलीगढ़_SSP का शराबियों पर बड़ा शिकंजा! 99 स्थानों पर व्यापक चेकिंग में 1065 संदिग्ध जांचे गए, 224 हिरासत में लिए गए और 8 वाहनों को सीज किया गया। अलीगढ़ मे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध जनपदभर में वृहद चेकिंग अभियान चलाया। #SSP_Aligarh_नीरज_जादौन ने स्वयं सादा वस्त्रों में थाना क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी, सुरेन्द्र नगर तथा थाना महुआखेड़ा क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 99 स्थानों पर 1065 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 224 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 1 चारपहिया वाहन और 7 मोटरसाइकिलों को भी सीज किया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#AligarhPolice #UPPolice #PublicSafety #PoliceAction #ZeroTolerance
Koil, Aligarh | Aug 20, 2026