मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद बरेली पुलिस अलर्ट हो गई है। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोमवार को सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
दिशा पाटनी के आवास पर पहले से ही एक मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों की तैनाती है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
#TigerShroff #DishaPatani
Purnea East, Purnia | Oct 20, 2026