नीतीश संवाद कार्यक्रम में शामिल होने औरंगाबाद रवाना हुईं जीविका दीदियां
रफीगंज प्रखंड से जनता दल (यू) कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों का जत्था शुक्रवार को ‘नीतीश संवाद—20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरंगाबाद रवाना हुआ। कार्यक्रम का आयोजन औरंगाबाद शहर स्थित अशोक सम्राट भवन में किया गया।
बताया गया कि महिला सशक्तीकरण एवं जीविका उपार्जन के क्षेत्र में जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से जीविका समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में दीदियां बैंड-बाजे के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरंगाबाद रवाना हुईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों में उत्साह देखा गया।
मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष संगीता प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, जिला महासचिव भोला चौधरी, जिला महासचिव उमेश पासवान, अशोक पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जीविका दीदियां मौजूद रहीं।