-#ऊना --जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां की छात्रा समीक्षा ने NEET-UG परीक्षा में 720 में से 577 अंक प्राप्त किए हैं। समीक्षा के पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।मां सोना देवी स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित की।