यमुनानगर....सफल पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई जिसमें हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राजनीति के सार्वजनिक जीवन में निरंतर 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति सेवा करने का उतम माध्यम हैं पद रहे या न रहे सेवा जारी रहनी चाहिए। कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करना चाहिए व उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचकर हल करवाना चाहिए जिसके अंतर्गत 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें रादौर मंडल के सभी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे कंबोज धर्मशाला रादौर में इक_े होकर हाई वे दामला के रेस्ट एरिया में हुई रादौर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता इक_े होकर दशहरा ग्राउंड यमुनानगर के लिए रवाना होंगे वहां पहुंचकर मोदीजी का संबोधन सुनेंगे।