
Breaking News
तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने पुलिसकर्मी की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सिपाही कोमा में; मुकदमा दर्ज
ड्यूटी से घर लौट रहे थे सिपाही मनवीर सिंह, मणिपाल अस्पताल के पास हुआ हादसा; यशोदा अस्पताल में हालत गंभीर
गाजियाबाद। कवि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिपाल अस्पताल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनवीर सिंह की मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर में गंभीर चोट आने के कारण कोमा में चले गए हैं। फिलहाल उनका इलाज संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घायल सिपाही की पत्नी पूनम देवी की शिकायत पर कवि नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा
मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोण्डा (छोटी वल्लभ) निवासी मनवीर सिंह गाजियाबाद पुलिस लाइन में कार्यरत हैं और वर्तमान में मटियाला, गोविंदपुरम में रहते हैं। बीते 28 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे वह आम्रपाली एम्पायर (सुति त्रिपाठी क्रॉसिंग) पर अपनी ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल (सं. UP 81 BW 8966) से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मणिपाल अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (सं. UP 37 N 1632) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनवीर सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में थाना कवि नगर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर (SI) विवेक त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
@highlight मुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया Brajesh Pathak Journalist कृष्ण कुमार पत्रकार Gourav Singh Mintorian Hirdesh Chaudhary
Koil, Aligarh | Aug 3, 2026