Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

मंत्री आरती राव का एक्शन मोड... 15 में से 12 शिकायतों का 'ऑन द स्पॉट' हुआ समाधान ढीले अफसरों को सख्त वॉर्निंग हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती राव ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब जन शिकायतों को फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी सम्मेलन केंद्र में आयोजित बैठक में 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 3 मामलों में संबंधित विभागों को अगली बैठक से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साहुपुरा से सोतई तक जलभराव पर होगा स्थायी समाधान बैठक में साहुपुरा से सोतई मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव, खराब सड़क और नालियों की समस्या प्रमुख मुद्दा रही। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए स्थायी ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाए ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सेक्टर-21डी की सड़कें और सीवर व्यवस्था सुधारने के आदेश सेक्टर-21डी में टूटी सड़कों, सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं पर मंत्री ने अधिकारियों को स्वयं मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों को राहत देना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है और सभी मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। बिजली बिल विवाद की होगी निष्पक्ष जांच बिजली बिलों में गड़बड़ी, पुराने भुगतान का रिकॉर्ड गायब होने और मीटर हटाने से जुड़े मामले को गंभीर मानते हुए मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 15 दिनों में शिफ्ट होंगी हाईटेंशन लाइनें ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइनों से दुर्घटना की आशंका वाली शिकायत पर बिजली विभाग ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंत्री ने निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर लाइन शिफ्टिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। स्कूल की बाउंड्री वॉल और गेट का होगा निर्माण एक सरकारी विद्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट का मामला भी बैठक में उठा। मंत्री ने उपायुक्त की D-Plan योजना के तहत आवश्यक स्वीकृतियां लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की कार्यशैली और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में मंत्री ने दोहराया कि हरियाणा सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का केवल निपटारा नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हो।

Panipat, Panipat | Jul 13, 2026

MORE NEWS

अगस्त महीने में बनेंगे बच्चों के हीमोग्लोबिन कार्ड, एनीमिया के उपचार और पोषण  सेवाएं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि मजबूत व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के प्रभावी पालन से होती सुनिश्चित 

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर अस्पताल में अनिवार्य रूप से लागू करें प्रोटोकॉल 

एक महीने में हर बच्चे का बने हीमोग्लोबिन कार्ड, आयुष्मान और स्वास्थ्य योजनाओं की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर, डीसी बोले मरीजों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए

प्रोटोकॉल पालन से लेकर आयुष्मान योजना तक, डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दिए सख्त निर्देश

पानीपत, 14 जुलाई। जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिले के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राहत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।  इस दौरान जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
   
 बैठक में उपायुक्त ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल में निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के प्रत्येक विभाग में संबंधित प्रोटोकॉल स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं तथा सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को इसकी पूरी जानकारी दी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बेहतर और मानकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
   
 उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सी-सेक्शन (सिजेरियन) मामलों के लिए अलग प्रोटोकॉल तैयार कर उसका कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने हेपेटाइटिस के साथ-साथ टीबी और एचआईवी की जिले में वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पूछा कि इन बीमारियों से संबंधित सरकारी योजनाओं का अब तक कितने लाभार्थियों को लाभ मिला है की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से योजना के पात्र लाभार्थियों, कार्ड निर्माण की स्थिति तथा लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पीएम राहत योजना के तहत अब तक वितरित की गई आर्थिक सहायता और लाभार्थियों की संख्या की भी समीक्षा की गई।

 उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पंचायतों को कुछ गांव अडॉप्ट करने के लिए भी कहा गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे का हीमोग्लोबिन कार्ड बनाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अगले एक महीने के भीतर सभी बच्चों के हीमोग्लोबिन कार्ड तैयार कर लिए जाएं, ताकि एनीमिया की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि मजबूत व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के प्रभावी पालन से सुनिश्चित होती हैं। प्रत्येक सरकारी और निजी अस्पताल में हर कर्मचारी को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा प्रत्येक विभाग में उसे स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राहत योजना सहित सभी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही अगले एक महीने के भीतर जिले के प्रत्येक बच्चे का हीमोग्लोबिन कार्ड तैयार कर एनीमिया मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पताल और सभी संबंधित संस्थाएं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बन सकें। इस मौके पर सीएमओ विजय मलिक, सीएमजीजीए आदिति, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर ललित वर्मा, डॉक्टर रिंकू सांगवान, डॉक्टर, डॉ  सोहन, डॉ नवनीत के अलावा विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटलों के डॉक्टर मौजूद रहे।

अगस्त महीने में बनेंगे बच्चों के हीमोग्लोबिन कार्ड, एनीमिया के उपचार और पोषण सेवाएं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि मजबूत व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के प्रभावी पालन से होती सुनिश्चित स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर अस्पताल में अनिवार्य रूप से लागू करें प्रोटोकॉल एक महीने में हर बच्चे का बने हीमोग्लोबिन कार्ड, आयुष्मान और स्वास्थ्य योजनाओं की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर, डीसी बोले मरीजों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए प्रोटोकॉल पालन से लेकर आयुष्मान योजना तक, डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दिए सख्त निर्देश पानीपत, 14 जुलाई। जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिले के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राहत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। बैठक में उपायुक्त ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल में निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के प्रत्येक विभाग में संबंधित प्रोटोकॉल स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं तथा सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को इसकी पूरी जानकारी दी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बेहतर और मानकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सी-सेक्शन (सिजेरियन) मामलों के लिए अलग प्रोटोकॉल तैयार कर उसका कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने हेपेटाइटिस के साथ-साथ टीबी और एचआईवी की जिले में वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पूछा कि इन बीमारियों से संबंधित सरकारी योजनाओं का अब तक कितने लाभार्थियों को लाभ मिला है की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से योजना के पात्र लाभार्थियों, कार्ड निर्माण की स्थिति तथा लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पीएम राहत योजना के तहत अब तक वितरित की गई आर्थिक सहायता और लाभार्थियों की संख्या की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पंचायतों को कुछ गांव अडॉप्ट करने के लिए भी कहा गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे का हीमोग्लोबिन कार्ड बनाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अगले एक महीने के भीतर सभी बच्चों के हीमोग्लोबिन कार्ड तैयार कर लिए जाएं, ताकि एनीमिया की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि मजबूत व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के प्रभावी पालन से सुनिश्चित होती हैं। प्रत्येक सरकारी और निजी अस्पताल में हर कर्मचारी को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा प्रत्येक विभाग में उसे स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राहत योजना सहित सभी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही अगले एक महीने के भीतर जिले के प्रत्येक बच्चे का हीमोग्लोबिन कार्ड तैयार कर एनीमिया मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पताल और सभी संबंधित संस्थाएं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बन सकें। इस मौके पर सीएमओ विजय मलिक, सीएमजीजीए आदिति, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर ललित वर्मा, डॉक्टर रिंकू सांगवान, डॉक्टर, डॉ सोहन, डॉ नवनीत के अलावा विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटलों के डॉक्टर मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jul 14, 2026

देखिए सेरसा गांव का भव्य नजारा, ग्राम देवता के भंडारे में उमड़ी हजारों की भीड़

#MJ24News #Sersa #GramDevta #Bhandara #Sonipat #Haryana #ReligiousEvent #VillageNews #ManojJangra #हमेशासचकेसाथ

देखिए सेरसा गांव का भव्य नजारा, ग्राम देवता के भंडारे में उमड़ी हजारों की भीड़ #MJ24News #Sersa #GramDevta #Bhandara #Sonipat #Haryana #ReligiousEvent #VillageNews #ManojJangra #हमेशासचकेसाथ

Panipat, Panipat | Jul 14, 2026

सज रहा है जगन्नाथ का विशाल रथ...
जोरो शोरों से निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 
#JagannathRathYatra 
#JaiJagannath 
#Bhakti 
#sector15a
#sector15ajagannathtemple 
#faridabad
#VoiceOfFaridabad 
#voiceofffreedom

सज रहा है जगन्नाथ का विशाल रथ... जोरो शोरों से निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा #JagannathRathYatra #JaiJagannath #Bhakti #sector15a #sector15ajagannathtemple #faridabad #VoiceOfFaridabad #voiceofffreedom

Panipat, Panipat | Jul 14, 2026

मंत्री आरती राव का एक्शन मोड... 15 में से 12 शिकायतों का 'ऑन द स्पॉट' हुआ समाधान ढीले अफसरों को सख्त वॉर्निंग हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती राव ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब जन शिकायतों को फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी सम्मेलन केंद्र में आयोजित बैठक में 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 3 मामलों में संबंधित विभागों को अगली बैठक से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साहुपुरा से सोतई तक जलभराव पर होगा स्थायी समाधान बैठक में साहुपुरा से सोतई मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव, खराब सड़क और नालियों की समस्या प्रमुख मुद्दा रही। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए स्थायी ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाए ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सेक्टर-21डी की सड़कें और सीवर व्यवस्था सुधारने के आदेश सेक्टर-21डी में टूटी सड़कों, सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं पर मंत्री ने अधिकारियों को स्वयं मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों को राहत देना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है और सभी मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। बिजली बिल विवाद की होगी निष्पक्ष जांच बिजली बिलों में गड़बड़ी, पुराने भुगतान का रिकॉर्ड गायब होने और मीटर हटाने से जुड़े मामले को गंभीर मानते हुए मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 15 दिनों में शिफ्ट होंगी हाईटेंशन लाइनें ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइनों से दुर्घटना की आशंका वाली शिकायत पर बिजली विभाग ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंत्री ने निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर लाइन शिफ्टिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। स्कूल की बाउंड्री वॉल और गेट का होगा निर्माण एक सरकारी विद्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट का मामला भी बैठक में उठा। मंत्री ने उपायुक्त की D-Plan योजना के तहत आवश्यक स्वीकृतियां लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की कार्यशैली और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में मंत्री ने दोहराया कि हरियाणा सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का केवल निपटारा नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हो। - Panipat News