जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा तहसील सम्भल के परिसर में पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता का दिया संदेश
तहसील सम्भल परिसर में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया । कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास से प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया