Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जेल में हवालाती पर हमला, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे सिरसा। जिला जेल सिरसा में बंद एक हवालाती पर जेल में बंदियों द्वारा हमला करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार गांव गिदड़ खेड़ा निवासी सेवा सिंह, जो वर्तमान में जिला जेल सिरसा में हवालाती है, ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की सुबह हरविन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी, जशनदीप उर्फ वंश, राम सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ गौरी, हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष, जगदीप सिंह तथा हर्ष उर्फ ज्ञानी ने उसके भांजे दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने तेजधार गिलास से उसके सिर और कलाई पर वार कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और घायल सेवा सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भांजा दीपक गांव में पानी की बारी को लेकर हुए पुराने विवाद के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर सातों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Sirsa, Sirsa | Jul 27, 2026

MORE NEWS

जेल में हवालाती पर हमला, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे सिरसा। जिला जेल सिरसा में बंद एक हवालाती पर जेल में बंदियों द्वारा हमला करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार गांव गिदड़ खेड़ा निवासी सेवा सिंह, जो वर्तमान में जिला जेल सिरसा में हवालाती है, ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की सुबह हरविन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी, जशनदीप उर्फ वंश, राम सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ गौरी, हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष, जगदीप सिंह तथा हर्ष उर्फ ज्ञानी ने उसके भांजे दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने तेजधार गिलास से उसके सिर और कलाई पर वार कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और घायल सेवा सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भांजा दीपक गांव में पानी की बारी को लेकर हुए पुराने विवाद के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर सातों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। - Sirsa News