Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSP ने कहा—बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस हल्द्वानी। नाबालिग बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को घटना की शिकायत मिलने के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना मुखानी क्षेत्र का है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को पीड़ित बच्चे की मां ने थाना मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहम्मद आजम ने अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास ईंटों के चट्टे के पीछे उसके 13 वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 126/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 137(2) BNS और धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन/पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आजम उर्फ अफजल, पुत्र असलम बाग, निवासी ग्राम कायमगंज, तहसील बिलासपुर, जनपद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी भूरा मुल्ला, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र करीब 40 वर्ष को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा है कि नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। I7 News की अपील: नाबालिग से जुड़े मामलों में पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर करना कानूनन प्रतिबंधित है। इसलिए खबर में बच्चे की पहचान, फोटो या ऐसी कोई जानकारी साझा न करें जिससे उसकी पहचान सामने आए।

Haldwani, Nainital | Aug 13, 2026

MORE NEWS

उत्तराखंड के चमोली के टीएचडीसी टनल में बड़ा हादसा, टनल के अंदर मलवा और पानी भरा, मजदूर कर रहे थे काम

उत्तराखंड के चमोली के टीएचडीसी टनल में बड़ा हादसा, टनल के अंदर मलवा और पानी भरा, मजदूर कर रहे थे काम

Haldwani, Nainital | Aug 13, 2026

देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कल भारी बारिश के चलते अवकाश घोषित

देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कल भारी बारिश के चलते अवकाश घोषित

Haldwani, Nainital | Aug 13, 2026

पटियाला में घर देखने गए एक दंपती पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। घुमन नगर में दंपती प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, अंदर बंधा पिटबुल बाहर निकल आया और दोनों पर टूट पड़ा।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और पालतू कुत्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं।

पूरी खबर के लिए जुड़े रहें I7 News के साथ।

#I7News #Patiala #PunjabNews #PitbullAttack #DogAttack PatialaNews BreakingNews Punjab ViralNews LatestNews I7NewsLive

पटियाला में घर देखने गए एक दंपती पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। घुमन नगर में दंपती प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, अंदर बंधा पिटबुल बाहर निकल आया और दोनों पर टूट पड़ा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और पालतू कुत्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें I7 News के साथ। #I7News #Patiala #PunjabNews #PitbullAttack #DogAttack PatialaNews BreakingNews Punjab ViralNews LatestNews I7NewsLive

Haldwani, Nainital | Aug 13, 2026