Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

➡️ ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए जिले में 23 खरीदी केंद्रों पर होगी खरीद, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा ग्रीष्मकालीन विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द उपार्जन को सुचारु, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक एफएक्यू (FAQ) श्रेणी की मूंग एवं उड़द का उपार्जन किया जाएगा। किसानों की सुविधा एवं जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पहले से निर्धारित 16 उपार्जन केंद्रों के अतिरिक्त 7 नए खरीदी केंद्र भी स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 23 केंद्रों के माध्यम से उपार्जन कार्य संपादित होगा। निर्धारित 16 उपार्जन केंद्रों में केसली तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धावरी, देवरी तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति देवरी कला एवं रीछई देवरी, रहली तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चांदपुर, गढ़ाकोटा तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गढ़ाकोटा एवं पिपरिया मटेली, बण्डा तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुडिया बण्डा, शाहगढ़ तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दलपतपुर, खुरई तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खजराहचन्द्र एवं सिलोधा, बीना तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कंजिया, मालथौन तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अटाटीला तथा सागर तहसील में विपणन समिति सागर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जरूआखेडा, डुगासरा एवं चतुभटा को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों की सुविधा के लिए 7 नए खरीदी केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं। इनमें देवरी तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मड़पीपरिया का खरीदी स्थल कामतानाथ वेयर हाउस, सेमरखेड़ी (देवरी), बण्डा तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सौरेई का खरीदी स्थल काजल वेयर हाउस, सागर तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चितौरा का खरीदी स्थल जय मां सहकारी, 46 केसली, जैसीनगर तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिलहरा का खरीदी स्थल गोदाम क्रमांक-03, बिलहरा, जैसीनगर तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सेमाढाना का खरीदी स्थल जैसीनगर मंडी, राहतगढ़ तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सीहोरा का खरीदी स्थल आदित्य वेयर हाउस, सीहोरा तथा बीना तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पुरैना का खरीदी स्थल बीना बिहरना-02 निर्धारित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसानों को उपज विक्रय के समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, किसान पंजीयन की हस्ताक्षरित प्रति, खसरा, ऋण पुस्तिका सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग कर निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपज लेकर केंद्र पर पहुंचना होगा। स्लॉट बुकिंग के बाद केंद्र परिवर्तन अथवा आंशिक विक्रय की अनुमति नहीं होगी। उपज का भुगतान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। सभी उपार्जन केंद्रों पर कंप्यूटर, हाईस्पीड इंटरनेट, प्रिंटर, स्कैनर, यूपीएस, विद्युत, जनरेटर, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, तिरपाल, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता की मूंग एवं उड़द का ही उपार्जन किया जाएगा। प्रत्येक बोरे पर क्यूआर (QR) कोड लगाया जाएगा तथा किसान की आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी, गुणवत्ता परीक्षण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद ही खरीदी की जाएगी। नॉन-एफएक्यू उपज का पृथक अभिलेखीकरण किया जाएगा तथा गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण, पैकिंग एवं परिवहन की समस्त कार्यवाही निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन की उपार्जन नीति के प्रत्येक प्रावधान का अक्षरशः पालन करते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं किसान हितैषी ढंग से संपादित की जाए। साथ ही उपार्जन कार्य की नियमित निगरानी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नियंत्रण में की जाएगी तथा नामित सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट अधिकारी को नियमित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। #JansamparkMP #sagar

Sagar, Sagar | Jul 15, 2026