Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन मे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना शमशाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों, घरेलु हिंसा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। #missionshaktiupp #missionshakti5 #MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #FatehgarhPolice

MORE NEWS

थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी में प्रयुक्त 13 म्यूल बैंक खातों का संचालन कर ठगी की धनराशि का लेन-देन करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 97256 रुपये फ्रीज किये गये। #FatehgarhPolice https://t.co/6yu1TMlL6v

थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी में प्रयुक्त 13 म्यूल बैंक खातों का संचालन कर ठगी की धनराशि का लेन-देन करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 97256 रुपये फ्रीज किये गये। #FatehgarhPolice https://t.co/6yu1TMlL6v

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के नाम पर सीधे साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को 03 मोबाइल व 06 डेबिट कार्ड व 10 मोबाइल सिम व 02 पासबुक व कुल 1350/- रूपये सहित किया गया गिरफ्तार । #FatehgarhPolice

थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के नाम पर सीधे साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को 03 मोबाइल व 06 डेबिट कार्ड व 10 मोबाइल सिम व 02 पासबुक व कुल 1350/- रूपये सहित किया गया गिरफ्तार । #FatehgarhPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#एक_पेड़_माँ_के_नाम

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधिकारियों के साथ 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु इस अभियान के तहत #FatehgarhPolice द्वारा प्रत्येक पुलिस कार्यालय एवं थाने में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
@Uppolice @FatehgarhPolice

#एक_पेड़_माँ_के_नाम पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधिकारियों के साथ 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु इस अभियान के तहत #FatehgarhPolice द्वारा प्रत्येक पुलिस कार्यालय एवं थाने में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। @Uppolice @FatehgarhPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

पत्नी की नाक काटी, मायके जाने पर अड़ी थी: बेटी को तड़पता देख मां भड़की, दामाद की बहन की नाक दांतों से काटकर बदला लिया 

यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई, फिर झड़प हो गई। नाक कटने से गुस्साई पत्नी ने मायके फोन कर दिया।

उसकी मां ससुराल पहुंची तो बेटी की कटी नाक देखकर भड़क गई। बदला लेने के लिए उसकी 18 साल की ननद की नाक काट दी। वह खून से लथपथ हो गई। तड़पने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आए। जैसे-तैसे दोनों परिवारों को शांत कराया।

इसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंच गए। वहां शिकायत की। इसके बाद मां बेटी को मायके लेकर चली गई। मामला शनिवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पडुआ इलाका का है।

पुलिस ने बताया कि पति का नाम श्रवण कश्यप, पत्नी का नाम प्रीति और ननद का नाम मोनी है। पत्नी और ननद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया है। दोनों पक्षों ने एप्लिकेशन दी है। मामले की जांच की जा रही है।

4 साल पहले शादी, 2 किमी दूर मायका

रामलखन कश्यप के बड़े बेटे श्रवण की शादी 4 साल पहले चचरापुरवा गांव निवासी बनवारी लाल (35) की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है। श्रवण खेती-किसानी करता है। ससुराल और मायके के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है।

परिवार ने बताया कि प्रीति की चचेरी बहन की शादी है। वह मायके जाना चाहती थी, जबकि श्रवण इनकार कर रहा था। इसी बात पर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और गुस्से में श्रवण ने पत्नी की पिटाई कर दी। फिर उसकी नाक काट दी।

एक घंटे बाद ससुराल वाले मायके पहुंचे

गंभीर घायल प्रीति ने फोन कर मायके में घटना की जानकारी दी। बेटी के घायल होने का पता चलते ही पिता बनवारी लाल, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन ससुराल पहुंच गए। बेटी को दर्द से तड़पता देखकर मां भड़क गई। दामाद और उसके परिवार को खरी-खोटी सुनाने लगी।

देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच हाथापाई होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। श्रवण की बहन मोनी बीच-बचाव करने आई तो प्रीति की मां श्रीदेवी और भड़क गई। दोनों हाथों से मोनी का चेहरा पकड़ा और दांतों से नाक काट दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई।

दोनों पक्षों का मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी

विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया-

" पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हो गए। दोनों ने एफआईआर कराने के लिए तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की नाक काटी, मायके जाने पर अड़ी थी: बेटी को तड़पता देख मां भड़की, दामाद की बहन की नाक दांतों से काटकर बदला लिया यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई, फिर झड़प हो गई। नाक कटने से गुस्साई पत्नी ने मायके फोन कर दिया। उसकी मां ससुराल पहुंची तो बेटी की कटी नाक देखकर भड़क गई। बदला लेने के लिए उसकी 18 साल की ननद की नाक काट दी। वह खून से लथपथ हो गई। तड़पने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आए। जैसे-तैसे दोनों परिवारों को शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंच गए। वहां शिकायत की। इसके बाद मां बेटी को मायके लेकर चली गई। मामला शनिवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पडुआ इलाका का है। पुलिस ने बताया कि पति का नाम श्रवण कश्यप, पत्नी का नाम प्रीति और ननद का नाम मोनी है। पत्नी और ननद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया है। दोनों पक्षों ने एप्लिकेशन दी है। मामले की जांच की जा रही है। 4 साल पहले शादी, 2 किमी दूर मायका रामलखन कश्यप के बड़े बेटे श्रवण की शादी 4 साल पहले चचरापुरवा गांव निवासी बनवारी लाल (35) की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है। श्रवण खेती-किसानी करता है। ससुराल और मायके के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है। परिवार ने बताया कि प्रीति की चचेरी बहन की शादी है। वह मायके जाना चाहती थी, जबकि श्रवण इनकार कर रहा था। इसी बात पर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और गुस्से में श्रवण ने पत्नी की पिटाई कर दी। फिर उसकी नाक काट दी। एक घंटे बाद ससुराल वाले मायके पहुंचे गंभीर घायल प्रीति ने फोन कर मायके में घटना की जानकारी दी। बेटी के घायल होने का पता चलते ही पिता बनवारी लाल, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन ससुराल पहुंच गए। बेटी को दर्द से तड़पता देखकर मां भड़क गई। दामाद और उसके परिवार को खरी-खोटी सुनाने लगी। देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच हाथापाई होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। श्रवण की बहन मोनी बीच-बचाव करने आई तो प्रीति की मां श्रीदेवी और भड़क गई। दोनों हाथों से मोनी का चेहरा पकड़ा और दांतों से नाक काट दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। दोनों पक्षों का मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया- " पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हो गए। दोनों ने एफआईआर कराने के लिए तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 12, 2026

फर्रुखाबाद में उफानाई गंगा,24 घंटे में 70 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर,शनिवार को 67201 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में फर्रुखाबाद में 70 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।शनिवार को नरौरा बांध से 67201 क्यूसेक और शुकवार को 57677 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।शनिवार को गंगा का जलस्तर 135.35 मीटर रिकॉर्ड किया है।हालांकि अभी चेतावनी बिंदु से गंगा काफी नीचे है।

फर्रुखाबाद में उफानाई गंगा,24 घंटे में 70 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर,शनिवार को 67201 क्यूसेक पानी छोड़ा गया पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में फर्रुखाबाद में 70 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।शनिवार को नरौरा बांध से 67201 क्यूसेक और शुकवार को 57677 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।शनिवार को गंगा का जलस्तर 135.35 मीटर रिकॉर्ड किया है।हालांकि अभी चेतावनी बिंदु से गंगा काफी नीचे है।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 11, 2026