पिछोर में दिखाई ईमानदारी की मिसाल, मिले मोबाइल को लौटाकर युवाओं ने जीता दिल
शिवपुरी- थाना पिछोर के सामने सड़क किनारे मिला एक एंड्रॉयड मोबाइल दो युवाओं की ईमानदारी के कारण अपने मालिक तक पहुंच गया।
युवा कांग्रेस जिला महासचिव अमोल सिंह लोधी और उनके मित्र सचिन पाल को शाम के समय चालू अवस्था में मोबाइल पड़ा मिला। दोनों ने मोबाइल को सुरक्षित रखकर मालिक की तलाश की और जानकारी के आधार पर पता लगाया कि यह लक्ष्मीनारायण पाण्डेय कक्का निवासी नई बस्ती का है।
दोनों युवक स्वयं उनके घर पहुंचे और मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर कक्का ने प्रसन्नता जताते हुए दोनों की ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।