इंडिया वेल्थ में रिलेशनशिप मैनेजर और रिलेशनशिप ऑफिसर पदों पर भर्ती
नौकरी का मौका छूट न जाए, 31 जुलाई और 1 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
देशआदेश/पांवटा साहिब।
इंडिया वेल्थ की पांवटा साहिब शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर (RM) और रिलेशनशिप ऑफिसर (RO) पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन भूपपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदक का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही, बैंकिंग, NBFC, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट या डायरेक्ट सेल्स क्षेत्र में 2 से 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों में बेहतर संवाद कौशल और बिक्री कौशल होना भी आवश्यक है।
इच्छुक उम्मीदवार अपडेटेड रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र साथ लेकर इंटरव्यू में पहुंच सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए careers@indyawealth.com पर ईमेल या +91 98181 19254 पर संपर्क किया जा सकता है।