
*#कौड़िया लालपुर पंचायत ने 71 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्त्ता #रामाशंकर राय उर्फ राजा जी को खोया : #जलेश्वर कुमार यादव।*
*#पॉपुलर हार्ट क्लिनिक ( POPULAR HEART CLINIC ) कारगिल चौक, सीतामढ़ी ने रामाशंकर राय के हार्ट के ऑपरेशन नहीं कर पाया सफल। क्लीनिक में ही हो गई उनकी मौत।*
*#सीतामढ़ी /बिहार*:- रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गाढ़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया लालपुर पंचायत निवासी नीतीश कुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारे पिता रामाशंकर राय उर्फ राजा जी 71 वर्ष के हो चुके थे। उनकी मृत्यु हार्ट की बीमारी के ऑपरेशन के दौड़ान सीतामढ़ी के पॉपुलर हार्ट क्लिनिक में गुरुवार के 3:00 बजे रात्रि में हो गई।
मीडिया के जाँच पड़ताल में पता चला कि -
रामाशंकर राय उर्फ राजा जी अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी शकुंतला देवी और दो पुत्रों में शामिल अरविन्द कुमार यादव एवं नीतीश कुमार यादव वहीं दो पुत्रियों में शामिल संगीता देवी एवं नेहा कुमारी का भाड़ा पूरा परिवार छोड़कर गुरुवार को दुनिया को अलविदा बोल दिए हैं। रामाशंकर राय अपने जीते जी सभी बच्चों का शादी विवाह कर, निश्चिंत हो चुके थे। उनके सभी बच्चें अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना काम धंधा कर रहे हैं। पत्रकारों के जवाब में उनके बच्चों ने कहा कि पिताजी अभी जिंदा रहते तो हमारे परिवार के लिए अच्छा होता।
#रामाशंकर राय की मृत्यु उपरांत उनके निवास स्थान कौड़िया में कौड़िया लालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश राय के अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख कर सैकड़ों लोगों ने उनकी आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा का संचालन सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज न्यूज चैनल के संस्थापक जलेश्वर कुमार यादव ने करते हुए, उपस्थित जन समूह के साथ दुनिया के लोगों से कहा कि आज कौड़िया लालपुर पंचायत एक सामाजिक कार्यकर्त्ता 71 वर्षीय रामाशंकर राय को खोया है। उनकी मृत्यु होने से हमारे समाज का एक अपूरणीय क्षति हुई है। रामाशंकर राय गरीबों के सुख - दु:ख के साथ समाज में हो रहे हर तरह के काम में अपनी तत्परता दिखाते थे। उनकी मृत्यु की खबर पूरे क्षेत्र ही नहीं सीतामढ़ी जिला में आग की तरह फैल गई। इनके तमाम शुभचिंतकों ने उनकी मृत्यु की खबर सुनने के उपरांत इनका एक झलक पाने को लेकर भारी संख्या में उनके घर पर पहुँचे और इनका अंतिम दर्शन कर ईश्वर से प्रार्थना किये कि ईश्वर इनकी मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। साथ ही साथ जलेश्वर कुमार यादव ने यह भी कहा कि-
#पॉपुलर हार्ट क्लिनिक ( POPULAR HEART CLINIC ) कारगिल चौक, सीतामढ़ी ने रामाशंकर राय के हार्ट के ऑपरेशन नहीं कर पाया सफल। क्लीनिक में ही हो गई उनकी मौत।
इनका दाह -संस्कार शुक्रवार के उनके पैतृक गाँव कौड़िया के श्मशान घाट में हुआ। जहाँ उनके बड़े बेटे अरविन्द कुमार यादव ने मुखाग्नि देकर अपने पिता के जीवनी पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। इनके दाह - संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल होकर इनका अंतिम दर्शन किया।
शोक सभा में शामिल कौड़िया लालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश राय, सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज न्यूज़ चैनल के संस्थापक जलेश्वर कुमार यादव, सरपंच मिथिलेश ठाकुर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष पति उमाशंकर यादव, मुखिया के भावी प्रत्याशी ठिकेदार वीरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, प्रेम शंकर यादव, संतोष साह, शिवशंकर यादव,आलोक कुमार यादव, अनिल कुमार यादव,भरत गिरी, गोल्हाई राय एवं गाँधी कुमार के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
#HARTHOSPITALSITAMARHI
#CMBihar #cmsamratchaudhry #PMModiji #dmsitamarhi #spsitamarhi #doctor