जेल में रहते हुए परीक्षा दी और MPPSC परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल कर बने DSP
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के डोंगरपुरा गांव के रहने वाले जैनेंद्र कुमार निगम ने MPPSC परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल कर DSP बनने का रास्ता साफ किया है. खास बात यह है कि उन्होंने जेल में रहते हुए भी परीक्षा दी और मुश्किल हालात के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी. जैनेंद्र एक किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता केशव कुमार निगम ने भी पांच बार MPPSC मुख्य परीक्षा दी थी, लेकिन DSP बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। अब जैनेंद्र ने अपने पिता की अधूरी ख्वाहिश पूरी कर दी है.
#MPPSC #SuccessStory