ब्रेकिंग न्यूज़ | मध्य प्रदेश
मोहन सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लिया
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। अब यह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं संभालेंगे।
इस निर्णय के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
#BreakingNews #MadhyaPradesh #MP #MPPolitics