आज पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के अनुसार क़तर राज्य के पूर्व अमीर Father Amir हिज हाइनेस शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के 12 जुलाई 2026 को निधन पर भारत सरकार ने दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में आज यानि 13 जुलाई 2026, सोमवार को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
राजकीय शोक के अवसर पर 13 जुलाई 2026 को पूरे भारत में उन सभी सरकारी भवनों पर, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका (Half Mast) रहेगा।
साथ ही इस दिन कोई भी सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी औरंगाबाद के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।