
*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर मे घुसी, 5 की मौ*त, जोधपुर मे मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फं'से श'व*
बालोतरा मे भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौ*त हो गई। 3 लोग गं*भीर घा'यल हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टक'रा गई। ट'क्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अंदर घायल तड़'प रहे थे। ची*ख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को निकाला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृ*त घोषित कर दिया। 5 गं'भीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौ*त हो गई। हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 11:30 बजे पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडियावास गांव के पास हुआ। मृत*कों की पहचान बालोतरा जिले के कानोड गांव निवासी रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट के रूप मे हुई है। सभी लोग जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। Balotra Police Rajasthan Police