#चुरू में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना
#अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने गुरुवार को टेट (TET) अनिवार्यता के विरोध में धरना देकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से स्थायी छूट देने तथा उनके सेवा अधिकार, वरिष्ठता और पदोन्नति सहित अन्य लाभ सुरक्षित रखने की मांग की। महासंघ ने कहा कि 23 अगस्त 2010 से पहले की नियुक्तियां तत्कालीन नियमों के तहत वैध हैं, इसलिए बाद में लागू पात्रता मानदंड उन पर लागू नहीं किए जाने चाहिए। धरने में जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सैनी, जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।