
अभिनेता आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी के बाद लग रहे 'लव जिहाद' के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने साफ कहा कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के बाद कभी अपना धर्म नहीं बदला।
हाल ही में आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ सिविल मैरिज की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ हिंदू संगठनों ने उन पर 'लव जिहाद' के आरोप लगाए और उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ फतवा जारी होने की भी खबरें सामने आईं।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, उनकी बेटी ने भी एक हिंदू युवक से विवाह किया है और उनके कजिन मंसूर की पत्नी ईसाई हैं।
आमिर ने कहा कि रीना दत्ता, किरण राव और गौरी स्प्रैट में से किसी ने भी शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी ईसाई हैं और धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं।
बातचीत के अंत में आमिर ने हल्के अंदाज में कहा, "जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।"
Gormi, Bhind | Jul 15, 2026