#पीलीभीत : #ARTO #सुशील_मिश्रा ने #बीसलपुर में सुबह 5 बजे बड़े पैमाने पर छापेमारी की। नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बसों का चालान काटा गया। ओवरलोडिंग के मामले में दो डंपरों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। ARTO सुशील मिश्रा ने इस अभियान में कुल ₹2.12 लाख का जुर्माना लगाया। इसके अलावा अधिक बच्चे बैठाने वाले ऑटो और स्कूल वाहन भी रडार पर हैं। स्कूल वाहनों में हो रही मनमानी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ARTO ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सुशील मिश्रा के इस एक्शन से क्षेत्र में परिवहन नियमों के पालन को लेकर सख्ती का माहौल बन गया है।
#pilibhit #pilibhit_tiger_reserve #पीलीभीत
#artopilibhit