
थाना जठलाना पुलिस की टीम ने गांव नागल से गोगामेड़ी की गुल्लक तोड़कर पैसे चुराने के व गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्ही निर्देशो के तहत कार्यवाही करते हुए थाना जठलाना पुलिस की टीम ने गांव नागल से गोगामेड़ी की गुल्लक तोड़कर पैसे चुराने व गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा दोनों आरोपियों ने गांव जठलाना में से चोरी के मामले का भी खुलासा किया। आरोपियों से चोरी के पैसे व सामान बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नागल निवासी अमन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई की दिनांक 29/30 सितम्बर की रात को कोई नाम पता ना मालूम चोर गोगामेडी में रखी गुल्लक से पैसे चुराकर ले गए हैं। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य सिपाही राहुल व अमित के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने मुखबरी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गांव संधाला निवासी दो सगे भाइयों योगेश कुमार व नितिन कुमार पुत्र गुरनाम सिंह के रूप में हुई। पूछताछ पर आरोपियों ने दिनांक 1 अक्टूबर को गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से चोरी का सामान व पैसे बरामद किये गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के 6 - 6 मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
Ambala, Ambala | Oct 4, 2026