पटना के मनेर थाना परिसर में दुर्गा पूजा के अखाड़ा में बेहतरीन कलाओं को प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मनेर नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद सिंह ने सम्मानित कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, नगर के पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डू खान, मंझली माता पूजा समिति के संरक्षक उदय शंकर साव, अमोल बजाज, अध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया, समाजसेवी जुनैद हुसैन खान, मनोज चौरसिया सहित कई लोग थे। #Akharaathletes #durgapuja #Honoredawarded #CityChairman #manerpatna #trendingpost #manerthana
Maner, Patna | Oct 22, 2026