सतना में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक 10 जून को
---
सतना 08 जून 2026/मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा #सतना जिले में जनपरामर्श एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए 10 जून को दोपहर 3 बजे समिति के सदस्य एवं विधि विशेषज्ञ अनूप नायर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि बैठक में सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों एवं सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। बैठक की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने हेतु विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav