स्टैंड फैन में उतरे करंट से अधेड़ की मौ**त, परिवार में मचा कोहराम
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई पंडित गांव में मंगलवार सुबह स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय राम पाल की मौ**त हो गई। वह सुबह करीब पांच बजे घर में बंधी भैंस की ओर स्टैंड फैन घुमा रहे थे। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और उसे छूते ही वह उसकी चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौ**त हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Basti, Basti | Jul 29, 2026