Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित सिंहेश्वर (मधेपुरा), 7 जुलाई। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सिंहेश्वर प्रखंड परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा में टीबी (क्षय रोग) जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करना एवं समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. भानुप्रताप, डॉ. आतिफ जीयाजी एवं सिस्टर सोनम ने प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की तथा टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच, नियमित उपचार एवं पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी तथा रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री अरुण कुमार, जीविका के बीपीएम श्री सिद्धार्थ रॉय रामम, फैकल्टी श्री राजन कुमार सिंह, फैकल्टी श्री रॉबिन कुमार, ऑफिस असिस्टेंट श्री लोकेश कुमार तथा श्री कुमार राहुल उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षुओं से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने परिवार और समाज में भी टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा टीबी की रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 7, 2026

MORE NEWS

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित सिंहेश्वर (मधेपुरा), 7 जुलाई। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सिंहेश्वर प्रखंड परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा में टीबी (क्षय रोग) जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करना एवं समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. भानुप्रताप, डॉ. आतिफ जीयाजी एवं सिस्टर सोनम ने प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की तथा टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच, नियमित उपचार एवं पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी तथा रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री अरुण कुमार, जीविका के बीपीएम श्री सिद्धार्थ रॉय रामम, फैकल्टी श्री राजन कुमार सिंह, फैकल्टी श्री रॉबिन कुमार, ऑफिस असिस्टेंट श्री लोकेश कुमार तथा श्री कुमार राहुल उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षुओं से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने परिवार और समाज में भी टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा टीबी की रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Madhepura News