कलेक्टर वर्मा ने किया कृषि संस्थानों का निरीक्षण
कृषि संस्थानों में प्रशासनिक कसावट: बीज वितरण और कार्यप्रणाली की समीक्षा की
शिवपुरी- कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज कोलारस और रन्नौद के विभिन्न कृषि संस्थानों का सघन दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि मुनेश शाक्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मृदा परीक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण कोलारस स्थित मृदा परीक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने मशीनों के रखरखाव और तकनीकी संचालन की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा त्वरित गति से मिलनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड संधारण में पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और भवन की आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है।