#केतन लाल के यहां जाने से #नरेंद्रनगर में भीम आर्मी के लोगों को इस तरह रोका गया।
#नरेंद्रनगर। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भीम आर्मी संगठन के लोग जैसे ही प्रतापनगर के देवल गांव जाने के लिए नरेंद्र नगर पहुंचे, वैसे ही वहां पहले से तैनात पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। भीम आर्मी के लोग आगे जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पुलिस का कहना था कि भीम आर्मी संगठन द्वारा केतन लाल के यहां जाने पर शांति भंग होने का अंदेशा है, इसलिए वह आगे नहीं जा सकते। पुलिस द्वारा उन्हें इसलिए भी रोका गया कि प्रताप नगर क्षेत्र के लोग वहां भीम आर्मी संगठन के आने पर उनका विरोध कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर भीम आर्मी संगठन के नेताओं द्वारा वहीं पर अपनी बात रखी गई।