शिक्षा से जुड़े मुद्दों और कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं। अन्न त्यागने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर है और उनका वजन भी करीब 8.5 किलो कम हो गया है।
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने चिंता जताई है। इससे पहले ओमी वैद्य और जीनत अमान ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी।
अब शबाना आजमी, श्रेया धनवंतरी, सोनी राजदान और अभय देओल ने भी वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। इन कलाकारों का कहना है कि देश को उनकी जरूरत है और उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहनी चाहिए, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
Gormi, Bhind | Jul 16, 2026