Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

गोरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 भैंसों की चोरी करने वाले गैंग के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, पिकअप गाड़ी बरामद गोरई (अलीगढ़)। जनपद अलीगढ़ के थाना गोरई क्षेत्र में पशु चोरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोरई पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 156/26, 68/26, 181/26 और 154/26 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 3 भैंसें तथा घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी (पिकअप) गाड़ी बरामद की है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 22/23 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे वादी की एक भैंस चोरी हो जाने के संबंध में थाना गोरई पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश पुत्र राजुद्दीन (निवासी: मौहल्ला व्यापारियान, कस्बा व थाना महावन, जनपद मथुरा) मुकेश पुत्र सुलेमान (निवासी: मौहल्ला व्यापारियान, कस्बा व थाना महावन, जनपद मथुरा) गिरफ्तारी का स्थान: थाना क्षेत्र गोरई बरामदगी: 03 चोरी की भैंस एवं घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी (पिकअप) गाड़ी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा (स्लॉटर हाउस कनेक्शन) गिरफ्तार अभियुक्तों ने कड़ी पूछताछ में बताया कि वे चोरी की गई भैंसों को एलाना फैक्टरी में काम करने वाले आंसू पुत्र सलीम (निवासी: मौहल्ला व्यापारियान, थाना महावन, मथुरा) को एलाना फैक्टरी में ले जाकर दे देते थे। आंसू के पास फैक्टरी का कार्ड है, जो चोरी की भैंसों को तुरंत कटवा देता था। इसके अलावा, अभियुक्त वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे, जिसे चोरी से पहले गाड़ी पर लगाते थे और घटना के बाद बदलकर पुलिस को चकमा देते थे। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास दोनों अभियुक्तों पर पहले से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं: राजेश: थाना गोरई में दर्ज 4 मामलों (156/26, 68/26, 181/26, 154/26) के अलावा विद्युत अधिनियम (थाना एन्टी पावर थेफ्ट, मथुरा) और धारा 147/323/326/452/504/506 (थाना महावन, मथुरा) में वांछित/आरोपी रहा है। मुकेश: थाना गोरई के 4 मामलों के अलावा धारा 115(2)/125/324(4)/324(5)/351(2)/351(3)/352 भादवि व 7 सीएलए एक्ट (थाना महावन, मथुरा) का आरोपी रहा है। पुलिस टीम उ०नि० श्री सुदीप कुमार (थाना गोरई, अलीगढ़) उ०नि० श्री अच्युतानन्द राय (थाना गोरई, अलीगढ़) उ०नि० श्री दीपक कुमार (थाना गोरई, अलीगढ़) कां० भगवान शंकर (थाना गोरई, अलीगढ़) कां० पप्पन कुमार (थाना गोरई, अलीगढ़) Aligarh Policeकृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar Pradesh

Koil, Aligarh | Jul 24, 2026

MORE NEWS