#नागराजा मंदिर सैण में धूमधाम से मनाया गया 12वा #अतंराष्ट्रीय योग दिवस।।
#थत्यूड/सकलाना। आज सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव के प्रसिद्ध नागराजा मंदिर सैण में धूमधाम से मनाया गया 12वा अतंराष्ट्रीय योग दिवस । जिसमें अधिक संख्या में युवा वर्ग ने प्रतिभाग किया और योगासन किया। समाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि आज पूरा विश्व 12वा अतंराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है जो प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग के अभ्यास को बढ़ावा देता है जो एक शाश्वत भारतीय परम्परा है और अब विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। " वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग" इस आध्यात्मिक अनुशासन की सार्वभौमिक अपील को मजबूत बनाता है। आज युवा योग को करियर के रूप में भी अपना रहा है, जहां युवा योग को अपनी जिंदगी का एक हिस्सा मन रहा है। करो योग रहो निरोग के मंत्र को आत्मसात कर रहा है। योगासन में सौरभ, गौरव, नीतिन, आरूषी मीरा, अरूण, ज्योती, अर्जुन, अंशु, ईशु आदि उपस्थित थे।