Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से ज्यादा कारतूस बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्रव्यूह रचकर चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला मंदिर के समीप चल रहे एक बड़े मिनी कारतूस कारखाने को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के अपराधियों और हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है। 📋 मामले के मुख्य बिंदु और बरामदगी का बड़ा जखीरा: भारी मात्रा में कारतूस जब्त: पुलिस ने मौके से 500 से अधिक निर्मित (9MM) गोलियां और हजारों की संख्या में अर्धनिर्मित कारतूस बरामद किए हैं। मौत का सामान बरामद: कारतूस बनाने वाली मशीन, मेटल शीट, गन पाउडर के साथ भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल्स (जैसे- नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन और चारकोल) जब्त किए गए हैं। 4 अपराधी गिरफ्तार: पुलिस ने इस अवैध धंधे और सप्लाई नेटवर्क को चलाने वाले कुल 4 शातिर तस्करों को दबोच लिया है। इसमें कारतूस खरीदकर आगे अपराधियों को सप्लाई करने वाले भी शामिल हैं। UAPA का आरोपी है मास्टरमाइंड: फैक्ट्री चलाने वाला मुख्य सरगना श्रीकांत सिंह (निवासी: गड़हिया थाना) है। इस पर पहले से ही आर्म्स और कारतूस के 5 केस दर्ज हैं और यह साल 2012 में UAPA के तहत भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद यह दोबारा इस काले धंधे में जुट गया था। दो DSP के नेतृत्व में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी मोतिहारी एसपी के निर्देश पर चकिया और पकड़ीदयाल डीएसपी के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मेहसी, चकिया, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थाना क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की कमर तोड़ दी। पुलिस टीम को मिलेगा 25,000 का नगद इनाम: एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस टीम की इस जांबाज और शानदार कामयाबी पर पूरी टीम को 25 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत और सम्मानित करने की घोषणा की है। #BreakingNews #MotihariPolice #BiharNews #CrimeNews #BiharPolice

MORE NEWS

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल श्री राजाराम हायर सेकेंडरी स्कूल तुरकौलिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल श्री राजाराम हायर सेकेंडरी स्कूल तुरकौलिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 21, 2026

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
• सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
• राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए।
• प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
• जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा:
“हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।”
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था। बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: • सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। • राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। • विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए। • प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। • जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा: “हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।” बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत 

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चम्पारण में साफ दिखाई देने लगा है।
बारिश के कारण बूढ़ी गंडक, सिकरहना और लालबकेया समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 
 और कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।
इसका स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चम्पारण में साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण बूढ़ी गंडक, सिकरहना और लालबकेया समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। और कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। इसका स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित

     जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण (लोन) आवेदनों की समीक्षा हेतु उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मोतिहारी जिले में योजना के तहत लगभग 1,400 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 199 आवेदनों की स्वीकृति शेष है।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 718 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को अस्वीकृति के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar State Power Holding Company Limited North Bihar Power Distribution Co. friends

जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण (लोन) आवेदनों की समीक्षा हेतु उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मोतिहारी जिले में योजना के तहत लगभग 1,400 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 199 आवेदनों की स्वीकृति शेष है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 718 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को अस्वीकृति के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar State Power Holding Company Limited North Bihar Power Distribution Co. friends

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026